भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में जूनियर बॉयज सीसी 6 विकेट से जीता

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज सीनियर डिवीजन का मैच जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब और अवेंजर क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज मैदान में खेला गया।

आज मैच का उद्घाटन संघ के कोषाध्यक्ष विवेक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।टॉस जीता अवेंजर क्रिकेट क्लब के कप्तान ने और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।अवेंजर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 141 रन बनाकर आउट हो गए जिसमें नवीन ने 36 अनीश ने 30 रन बनाएl जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए परमजीत ने चार और अभिषेक ने तीन विकेट प्राप्त किया।

142 रनों के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी जूनियर बॉयज की टीम चार विकेट के नुकसान पर इस मैच को जीत लिया।जूनियर बॉयज की ओर से ऋषभ ने 53 और प्रियांशु ने 54 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिला दी।अवेंजर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अदीब ने दो विकेट प्राप्त किया।

आज के मैन ऑफ द मैच रहे प्रियांशु जिसे कौशिक दुलार की ओर से पुरस्कृत किया गया।आज के मैच में अंपायर की भूमिका सागर तिवारी और विक्की ने तथा स्कोर के रूप में अमृतेश ने अपना योगदान दिया।कल का मैच Cab और लिटिल चैंप्स के बीच सुबह 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago