शिवहर : जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 सिनियर डिविजन के सोलहवें मुकाबले में आज टॉस जीतकर नेशनल क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
नेशनल के बल्लेबाज सहरोज खान के 61रन एवं दानिश के 37 रनों की पारियों की मदद से टीम ने 25.5 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 183 रनों का स्कोर बनाया । मां भवानी टीम के विश्वजीत ने 3 विकेट लिया।
184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मां भवानी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 30वें ओवर में 1167 रनों पर ऑल आउट हो गई। मां भवानी टीम की तरफ से बदिउज्जमा ने 433, नीरज ने 28 एवं अंकित ने 21 रनों का योगदान दिया। इस तरह से नेशनल क्रिकेट क्लब ने मां भवानी क्रिकेट क्लब को एक नजदीकी मुकाबले में 16 रनों से हराकर आज का यह मैच जीत लिया ।
नेशनल क्रिकेट क्लब के गेंदबाज इमरान जफर (6 ओवर, 16 रन, 2 विकेट) को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज के मैच में अंपायरिंग की भूमिका में उत्पल एवं सुभम मौजूद रहे।रविवार को सिनियर डिविजन का सत्रहवां मैच गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब एवं नेशनल क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…