किशनगंज जिला लीग के रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीता जूनियर एस वाई सी सी।

किशनगंज 02 दिसंबर: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021- 22 बी डिवीजन का आज चोदवां मुकाबला किंग्स इलेवन पवाखाली बनाम जूनियर एस वाई सी सी। के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें किंग्स इलेवन पवाखाली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 106 रन बनाए जिसमें मुकेश ने 17 गेंदों में 19 रन इकराम ने 15 गेंदों में 14 रन सहनवाज ने 12 गेंदों में 12 रन बनाए वहीं जूनियर एस वाई सी सी की ओर से गेंदबाजी करते हुए जिसान ने 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट बादशाह ने 4 ओवर में 11 रन देकर दो विकेट एवं शिवा ने 4 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर एस वाई सी सी 19 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर जीत दर्ज की जिसमें केफ ने 24 गेंदों में 26 रन मैरी ने 31 गेंदों में 21 रन साकिब ने 17 गेंदों में 19 रनों का योगदान दिया वहीं किंग्स इलेवन पवाखली की ओर से गेंदबाजी करते हुए आसिफ ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट मुकेश ने 3 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट एवं अकमल ने 4 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट हासिल किए ।

3 विकेट लेने वाले जूनियर एस वाई सी सी के जिशान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच को टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर वीर रंजन ने मेडल पहनाकर हौसला अफजाई किया आज के अंपायर थे अबू ओसामा एवं अविनाश ठाकुर स्कोरर गुल फराज एवं ग्राउंड मैन हैबिट।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago