वैशाली 02 नवंबर: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में खेली जा रही है रुबन कप के आज उद्घाटन मुकाबले में डीएसए रेलवे ने देसरी क्रिकेट क्लब को 20 रनों से पराजित किया ।।
आज रमना मैदान सोनपुर में वैशाली जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित लीग मैच का उद्घाटन हुआ उद्घाटन संघ के अध्यक्ष विजय कुमार क्रिकेट एदडमीन नागेश्वर गुप्ता कोषाध्यक्ष पंकज मिश्रा और सचिव प्रकाश कुमार ने किया पहले मैच में डीएसए रेलवे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया
वह फैसला एक समय गलत साबित हो रहा था जब उनके बैट्समैन राकेश शर्मा 0 रंजीत जीरो ज्योति कुमार जीरो और फैसल अली खान 4 रन बनाकर आउट हो गए उनके चार खिलाड़ी 8 रन के अंदर ही आउट हो गए लेकिन शमशेर और देवेंद्र ने संभल कर खेलते हुए टीम को संभाल कर अर्शतकीय साझेदारी करते हुए एक अच्छी स्थिति में ले गए ।
शमशेर ने 38 तथा देवेंद्र ने 39 रन बनाए बाद में राजू यादव के 38 रनों की बदौलत 25 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 175 बनाया देसरी के तरफ से सूरत सिन्हा ने 3 यतनवीर ने 3 विकेट लिए।
बाद में खेलने उतरी देसरी की टीम 176 रनों का पीछा करते हुए 155 रन ही बना पाई और 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा देसरी की तरफ से आकाश में 44 अनुरोतम 34 और सूरज कुमार ने 19 रन बनाए डीएसए रेलवे की तरफ से देवेंद्र ने चार राहुल फैज और राजू यादव ने दो-दो विकेट लिए ।
रुबान कप मैन आफ द मैच का पुरस्कार देवेंद्र के हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया अंपायर की भूमिका बीसीए अंपायर जसीम अहमद तथा दीपक कुमार निभाया कल का मैच dns vs वैशाली यूथ क्लब के बीच खेला जाएगा
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…