बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट में शशांक व अनुभव का  शतकीय प्रहार से कैमूर की विराट जीत

कैमूर : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बीसीए सीनियर मेंस अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता पुल सी का छठवां मुकाबला रोहतास डी.सी.ए. और कैमूरडी.सी.ए. के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में खेला गया जिसमे कैमूर ने हाई स्कोरिंग मैच में रोहतास को 6 विकेट से पराजित किया।

सुबह कैमूर ने टॉस जीता और रोहतास को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहतास की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 302 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसमें रोहतास की ओर से सुदर्शन कुमार ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 88 गेंद में 89 रन,समरजीत ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंद में 74 रनो की अर्धशतकीय पारी खेली इसके अलावा तरुण सिंह ने 46 गेंद में 35 रन,हिमांशु नागर ने 27 गेंद में 31 रन,सौरव प्रताप ने 34 गेंद में 21 रन और सिद्धार्थ गौतम ने 17 व सुशील चतुर्वेदी ने 11 रन बनाये।

कैमूर की ओर से निशांत सिंह ने 40 रन पर 3 विकेट,प्रियम चौबे ने 30 रन पर 2 विकेट,धनेश चौहान ने 64 पर 2 और दानिश खान ने 32 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया

कैमूर की टीम 302 रन का पीछा करते हुए 49.1 ओवर में 303 रन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया,जिसमें शशांक उपाध्याय ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 101 गेंदो में  121 रन बनाये,वहीं मध्य क्रम में अनुभव सिंह ने भी बेहतरीन शतक जड़ते हुए 96 गेंद में नाबाद 100 रन बनाये इन दोनों के अलावा गुपिल राय ने 31 गेंदो पर 40 रन,अभिषेक सिंह ने 21 गेंद में नाबाद 15 रन और संजीत कुमार ने 23 गेंद में 14 रन की पारी खेली। रोहतास की ओर से मो.परवेज ने 66 रन खर्च करके 2 विकेट, सुदर्शन ने 23 रन पर 1 और सागर तिवारी ने 43 रन पर 1 विकेट  प्राप्त किये।

प्लेयर ऑफ़ दी मैच की ट्रॉफी शशांक उपाध्याय को( 121 रन) के लिए संघ  के कोषाध्यक्ष कमलाकर तिवारी ‘मुरली’  ने प्रदान किया जिसे शशांक उपाध्याय ने अपने जुनियर साथी खिलाड़ी अनुभव सिंह को प्रदान कर दिया।

मैच में अंपायरिंग जमुई के अमित कुमार और मधुबनी के अमरेंद्र पांडेय ने किया और स्कोरिंग  सौरव कुमार और विशाल कुमार ने किया। शनिवार को रोहतास का मुकाबला भोजपुर से होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता : प्री-क्वार्टर फाइनल लाइन अप तय

सहरसा, 21 नवंबर। 52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में बिहार की महिला कबड्डी खिलाड़ियों…

17 hours ago

बेगूसराय जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन कूच बिहार ट्रॉफी अंडर -19 बिहार टीम में हुआ.

बेगूसराय : बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले कूच बिहार ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन…

18 hours ago

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: पंजाब ने बिहार को पारी और 120 रनों से हराया।

पटना, 21 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले में बिहार को पंजाब के…

19 hours ago

श्रेष्ठ सुमन का ऑलराउंड प्रदर्शन, सीएवी ने धनराज सीए को 10 विकेट से हराया

पटना। सीएवी मैदान पर खेले गए एकदिवसीय प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में श्रेष्ठ सुमन के शानदार…

20 hours ago