वाईसीसी चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, ब्लू की टीम जीती

पटना, 25 अप्रैल। राजधानी पटना के राजेंद्रनगर स्थित शाखा ग्राउंड पर चलने वाली वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी में गुरुवार को वाईसीसी चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ और उद्घाटन मुकाबले में वाईसीसी ब्लू ने जीत हासिल की। वाईसीसी ब्लू ने वाईसीसी ओरेंज को पांच विकेट से हराया। टूर्नामेंट का उद्घाटन रत्नाकर विद्यापीठ के निदेशक एसके चौबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
टॉस वाईसीसी ओरेंज ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 16.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 135 रन बनाये। जवाब में वाईसीसी ब्लू ने 16.5 ओवर में पांच विकेट पर 137 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अंकितांशु सुमित (4 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

वाईसीसी ओरेंज : 16.4 ओवर में 135 रन पर ऑल आउट अंकुश 17, राज आर्यन 15, आदित्य 33, साक्षी सिंह 23, अतिरिक्त 25, अंकितांशु सुमित 3/45, शानू सौरभ 4/34, आकाश कुमार 3/35

वाईसीसी ब्लू : 16.5 ओवर में पांच विकेट पर 137 रन, अनुज मिश्रा रिटायर्ट हर्ट 15, शशांक नाबाद 60, सार्थक राज 22, अतिरिक्त 28,प्राज्ज्वल मणि 2/31, आदित्य 2/31

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता : प्री-क्वार्टर फाइनल लाइन अप तय

सहरसा, 21 नवंबर। 52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में बिहार की महिला कबड्डी खिलाड़ियों…

17 hours ago

बेगूसराय जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन कूच बिहार ट्रॉफी अंडर -19 बिहार टीम में हुआ.

बेगूसराय : बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले कूच बिहार ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन…

18 hours ago

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: पंजाब ने बिहार को पारी और 120 रनों से हराया।

पटना, 21 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले में बिहार को पंजाब के…

19 hours ago

श्रेष्ठ सुमन का ऑलराउंड प्रदर्शन, सीएवी ने धनराज सीए को 10 विकेट से हराया

पटना। सीएवी मैदान पर खेले गए एकदिवसीय प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में श्रेष्ठ सुमन के शानदार…

20 hours ago