अररिया: जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी बी डिवीजन लीग चैंपियनशिप का बारहवां मैच अररिया क्रिकेट एकेडमी रेड और काली मंदिर क्रिकेट क्लब बी के बीच के नेताजी स्टेडियम में खेला गया।
निर्धारित 30-30 ओवरों के इस मैच में टॉस केएमसीसी बी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केएमसी बी के बल्लेबाजों ने 24 ओवर में आँल आउट होकर 142 रन बनाए। केएमसीसी बी के बल्लेबाज सुजल राय ने 45 हर्ष कुमार ने 18 रन सन्नी ने 16 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । एसीए रेड के गेंदबाज गौरव ने 3 विकेट आदर्श सिन्हा और धर्मवीर ने 2-2 विकेट लिए।
दूसरी पारी खेलने उतरी एसीए रेड के बल्लेबाजों ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी । एसीए रेड के बल्लेबाज धर्मवीर ने 29 शैलय आदित्या ने 20 और अभिनव 17 रन बनाए। केएमसीसी बी के गेंदबाज चंदन और कुश ने 3-3 लव न 1 विकेट लिए।
मैच के अंपायर राकेश कुमार और शिवम कुमार थे स्कोरिंग पंकज कुमार झा ने किया इस अवसर पर अमीत सेनगुप्ता सत्येंन शरण सचिव ओम प्रकाश जयसवाल तनवीर आलम ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…