कटिहार लीग:-इस्लामिया की पहली जीत से फ्रेंड्स एकेडमी सेमीफाइनल में

Khelbihar.com

Katihar: स्व. रंजन यादव स्मृति जिला क्रिकेट क्लब डिवीजन ए के 32वें मैच में आज का मुकाबला लीग के आखिरी पैदान पर मौजूद इस्लामिया क्रिकेट क्लब और इस सत्र में अंडरडॉग साबित हो रहे एलायंस क्रिकेट एकेडमी के बीच था।

ग्रुप ऑफ डेथ के इस मुकाबले का टॉस इस्लामिया के कप्तान विकास गुप्ता ने जीता और स्विंग के लिए अनुकूल मौसम में पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उनके गेंदबाजो में इस फैसले को सही साबित करते हुए खुद कप्तान विकास के नेतृत्व में इस्लामिया में गेंदबाजो ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए एलायंस की पूरी टीम को 31 ओवर में 113 रनों पर समेट दिया। जिसमें विकास ने 3 चन्दन 3 और रीत, आकाश और अभियान ने 1-1 विकेट लिए। एलायंस की ओर से सिर्फ अमन खान ने 28 रनों के योगदान दिया दूसरे नो पर मिस्टर एक्स्ट्रा रहे जिससे 25 रन आये।


जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामिया लो शुरुआत भी बहुत अच्छी नही रही और 49 रन पर ही अपने 5 विकेट गवां दिए पर 4 नम्बर पर बलेबाजी करने आये रीत आर्यन ने धर्यपूर्ण पारी खेलते हुए नाबाद 46 रनों की पारी खेली और आखिरी के ओवरों में संतोष के ताबड़तोड़ 15 रनों की मदद से इस्लामिया ने सत्र में पहली जीत दर्ज की ओर पिछले साल की उपविजेता रही फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी को सेमीफाइनल में पहुंचाने में मदद की।
आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नाबाद 46 रन बनाने वाले रीत आर्यन को दिया गया।
कल का मैच कटिहार स्पोर्टिंग उर डी इलेवन की बीच 9.30बजे से डी एस कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

2 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

21 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago