लखीसराय लीग:-युथ क्रिकेट क्लब सूरजगढ़ा ने हलसी को 8 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

Lakhisrai: लखिसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित लीग मैच आज का 20बा मैच हलसी और युथ क्रिकेट क्लब सूरजगढ़ा के बीच खेला गया।

निर्धारित 30 ओवर के मैच में हलसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और हलसी की टीम 30 ओवर में 97 रन 09 विकेट खोकर बनाई। हलसी की और से राजकमल ने 62 बॉल खेलकर 31 रन बनाए जिसमे 04 चौका सामिल था और कृष्ण कन्हैया ने 31 बॉल खेलकर 13 रन बनाए जिसमे 01 चौका और 01 छक्का सामिल था और दिलखुश कुमार ने 16 बॉल खेलकर 10 रन बनाए जिसमे 01 चौका सामिल था और सूरजगढ़ा को 98 रनो का लक्ष्य दिया गया सुरजगढ़ा की और से गेंदबाजी करते हुए रमेश कुमार ने 06 ओवर में 02 मेडन 11 रन देकर 03 विकेट लिए और रणबीर कुमार ने 06 ओवर में 17 रन देकर 02 विकेट लिए और नीलेश कुमार 04 ओवर में 14 रन देकर 02 विकेट लिए ।

सूरजगढा की टीम बल्लेवाजी करने उतरी 13.2 ओवर में 02 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया । सूरजगढ़ा की और से जितेंद्र सिंह 21 बॉल खेलकर 17 रन बनाए जिसमे 02 चौका और 01 छक्का सामिल था और गुलसन कुमार ने 34 बॉल खेलकर 35 रनो की नाबाद पारी खेली जिसमे 06 चौका और 01 छक्का सामिल था और रणबीर कुमार ने 18 बॉल खेलकर 24 रन बनाए जिसमे 05 चौका सामिल था और लक्ष्य को हासिल कर लिया ।

हलसी की और से गेंदबाजी करते हुए कृष्ण कन्हैया ने 03.2 ओवर में 21 रन देकर 01 विकेट लिए और दिलखुश कुमार 03 ओवर में 31 रन देकर 01 विकेट लिए और इस तरह से युथ क्रिकेट क्लब सूरजगढा ने हलसी को 08 विकेट से पराजित किया। और इस मैच के मैन ऑफ द मैच रणबीर कुमार को टूर्नामेंट कमिटी के संयोजक श्री अमित कुमार सागर सिंह के द्वारा दिया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago