Katihar:स्व.रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए सत्र 2019-20 के आज का मैच कटिहार स्पोर्टिंग क्लब बनाम डिविज़नल रेलवे स्पोर्ट्स क्लब कटिहार के बिच खेला गया जिसमे रेलवे के कप्तान सी.एन.झा ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया
पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार स्पोर्टिंग क्लब ने 280/3 रनो का विशाल स्कोर बनाया,कप्तान सूरज शर्मा ने नाबाद शतक 104 रन बनाये,खालिद आलम ने 56 रन बनाये,युवा बल्लेबाज अनुभव सेनगुप्ता ने शानदार 36 रन बनाये,जबकी आकाश सिंह ने आतिशी पारी खेलते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 64 रन बनाए, जबकी गेंदबाजी में रेलवे की ओर से ,संतोष सिंह ने 48/1 विकेट लिए,सी.एन.झा ने 73/1 विकेट लिए,दिलीप साहनी ने 75/1 विकेट लिए
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए डिविज़नल रेलवे स्पोर्ट्स क्लब कटिहार ने 154/9 रन बनाए !इस तरह कटिहार स्पोर्टिंग ने 126 रनो के विशाल अन्तर से मैच जीत कर 2 अंक प्राप्त किये ,नीलेश सिंह ने 36 रन बनाये,रवि शंकर दास ने 26 रन बनाये,आनंद छेत्री ने 32 रन बनाये,विक्रम सिंह 19 नाबाद रन बनाए.
जबकि गेंदबाजी में कटिहार स्पोर्टिंग की ओर से किशुन कुमार ने 25/2 विकेट लिये,आकाश सिंह ने 18/2 विकेट लिए,खालिद आलम ने 14/2 विकेट लिए,जबकी राजीव, कमल कुणाल और आर्यन चौधरी ने 1-1 सफलता हासिल की ।मैन ऑफ द मैच का ख़िताब कटिहार स्पोर्टिंग क्लब के कप्तान सूरज शर्मा को उनके नाबाद शतक के लिए दिया गया
आज के मैच में निर्णायक की भूमिका दीपक जैसवाल और दीप शिखर ने निभाई! जबकि स्कोरर थे अंकित भास्कर .
कटिहार जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव तौसीफ अखतर ने बताया के कल का मैच फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी बनाम सन्नी क्रिकेट अकादेमी के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…