मुजफ्फरपुर। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट लीग के अहम मुकाबले में शनिवार को एस आर जे क्रिकेट क्लब ने घिरनी पोखर ब्लू को रोमांचक ढंग से नौ रनों से हराया।
जिला स्कूल मैदान में खेले गये मैच में टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये एस आर जे की टीम 29 वे ओवर में 182 रनों के योग पर आॅल आउट हो गयी। किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 59 रन ठोके। निशांत ने 25 रन, विककी ने 19 रन और चिककू ने 16 रनों का योगदान दिया। अतिरिक्त का योगदान 45 रहा। घिरनी पोखर ब्लू के आदर्श ने चार विकेट झटके। हिमांशु और नाहिद को दो दो विकेट एवं शिवम को एक सफलता हाथ लगी।
लक्ष्य का पीछा करते हुए घिरनी पोखर ब्लू की टीम 172 रनों के योग पर आॅल आउट हो गयी। शुभम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 63 रनों की अर्ध शतकीय पाली से मन मोहा। लेकिन मयंक 19 और सोनू 16 रन के अलावा कोई और खिलाड़ी नहीं टिक सका। चार खिलाड़ी रन आउट हुए। किशन और छोटू ने दो दो तथा नीपेश और चिककू ने एक विकेट झटके। किशन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…