कराटे

खुशी टारगेट सीए और रॉयल सीए विशाल रामधारी सिंह दिनकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

पटना 30 अक्टूबर: फतुहा में चल रहे रामधारी सिंह दिनकर टूर्नामेंट में खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी ने सीएबी को तथा रॉयल क्रिकेट एकेडमी विशाल ,जूनियर जगौर रेड को 70 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

आज के पहले क्वार्टर फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल क्रिकेट एकेडमी विशाल की टीम 29.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 162 रन बनाया जिसमे आर्यन 29 रन,हर्ष 22 रन और प्रदीप 16 रन बनाया। गेंदबाजी में मोहित और विवेक को 3-3 तथा आदिल को 2 विकेट मिला।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए 21.3 ओवर में सिर्फ 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गया।जिसमें गुड्डू नाबाद 28 रन,सानू शाह 27 रन बनाए। गेंदबाजी में सन्नी को 5, हर्ष और पार्थ 2-2 तथा शिवम को 1 विकेट मिला।

दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी ने 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन बनाए। जिसमे सोनू ने अर्धशतकीय पारी के बदौलत57 रन बनाए। उसके अलावा पंकज ने 34 रन बनाए। खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी करते हुए हर्ष ने 12 रन देकर 3, चंदन ने 20 रन देकर 2 और अमन ने 22 रन देकर 2 विकेट लिए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली। खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी के लिए विवेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 45 रन बनाकर मुकाबले को जीता दिया।

विवेक के अलावा प्रशांत ने 19 और अमन ने 14 रन बनाए। सीएबी के लिए गेंदबाजी करते हुए तन्मय ने 2 और विद्या ने 2 विकेट लिए।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 hour ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

9 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago