लातेहार 30 अक्टूबर: स्कूली क्रिकेट लीग का दूसरा सेमीफाइनल मैच शेरशाह 11 तथा एलसीए जूनियर के बीच खेला गया । शेरशाह 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सभी विकेट के नुकसान पर 115 रन का स्कोर किया ।
जिसमे अतुल रंजन ने 25 तथा रविशंकर ने 24 रन का योगदान दिया । एलसीए जूनियर की ओर से सत्यम ने 3 , आनंद 2 तथा शिवम ने 2 विकेट चटकाए ।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी एलसीए जूनियर ने 64 रन पर ही ढेर हो गयी ।जिसमे तुसार सिंह 15 तथा प्रीत रंजन ने 13 रन का योगदान दिया । शेरशाह 11 की ओर से प्रथम 3 , आयुष रंजन 2 , अतुल रंजन 2 तथा गुडनेश ने 2 विकेट चटकने में सफल रहे ।
शेरशाह 11के प्रथम शुंडिक को शिक्षक अरुण सिंह के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । मैच के अंपायर न्यूटन आनंद तथा अंकित गौरव थे जबकि स्कोरिंग समरेश बादल ने किया । मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे ।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…