Bihar

किलकारी चैलेंजर्स व टाइटंस को बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का खिताब

पटना : किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के तत्वावधान में किलकारी,सैदपुर स्थित बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर खेली जा रही तृतीय किलकारी बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग के बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में किलकारी चैलेंजर्स ने किलकारी टाइगर्स को 35-27,35-24 से पराजित कर विजेता का खिताब प्राप्त किया।

जबकि बालिका वर्ग के कांटेदार फाइनल मुकाबले में किलकारी टाइटंस ने किलकारी ब्लास्टर्स को 35-27,37-39,35-30 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।

बालक वर्ग के विजेता किलकारी चैलेंजर्स की ओर से गौरव,सूर्या,अर्जुन ने व उपविजेता टीम टाइगर्स की ओर से सूरज,अनिकेत,सागर ने एवं बालिका वर्ग में विजेता टीम किलकारी टाइटंस की ओर से प्रीती,कंचन,खुशी व उपविजेता किलकारी ब्लास्टर्स की ओर से सलोनी,साक्षी,मुस्कान ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में तीसरा स्थान किलकारी लायंस को एवं बालिका वर्ग में तीसरा स्थान किलकारी पाइरेट्स को प्राप्त हुआ।

फाइनल मैच के उपरांत विजेता व उपविजेता टीमो के खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव गौरी शंकर,जमुनी लाल कॉलेज हाजीपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ.अरुण दयाल,बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,राकेश रंजन,बिहार ड्रैगन बोट संघ के अध्यक्ष रामबाबू सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

अतिथियों का स्वागत प्रशिक्षक दीपक प्रकाश रंजन ने एवं धन्यवाद ज्ञापन किलकारी की सीआरपी मिनी मलिक ने किया। इस अवसर पर पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव श्रीमोद पाठक,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आरती कुमारी,बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के सत्यप्रकाश गौरव, प्रशिक्षक बादल कुमार,राहुल कुमार,आकाश कुमार,स्नेहा कुमारी,धीरज कुमार, शशि भूषण कुमार,किशोर कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

2 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

2 days ago

BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…

2 days ago

अरवल जिला क्रिकेट संघ के चुनाव संपन्न,धर्मवीर पटवर्धन सचिव निर्वाचित।

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…

4 days ago

श्रेष्ठ सुमन के आगे रेड के बल्लेबाज हुए बेबस,सीएबी ब्लू ने 71 रन से जीती।

पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…

5 days ago

My Yards 203 रनों से जीतकर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 के फाइनल में

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम…

6 days ago