किशनगंज जिला बी-डिवीजन लीग में किंग्स ऑफ़ केपीएस छह विकेट से विजयी।

किशनगंज 22 नवम्बर: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 बी डिवीजन का आज पाचंवा मुकाबला यंग स्टार क्रिकेट क्लब माछमारा बनाम किंग्स ऑफ़ के पी एस बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें यंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया .

पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 141 रन बनाए जिसमें अहमद ने 43 रन नीरज ने 17 रन एवं रोहित ने 15 रनों का योगदान दिया वही किंग्स ऑफ़ केपीएस की ओर से गेंदबाजी करते हुए बबलू ने 3 विकेट अरमान टाइगर ने 1 एवं सरफराज ने 1 विकेट हासिल किया।

142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स ऑफ केपीएस ने 17.2 ओवर मे आसानी से 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें अरमान ने नाबाद 50 रन एहसान ने 35 रन एवं अरशद ने 26 रनों का योगदान दिया वहीं यंग स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुमताज ने दो विकेट एवं विनोद ने दो विकेट हासिल किए नाबाद 50 रन बनाने वाले अरमान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया .

मैन ऑफ द मैच अरमान को जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी संजीव यादव ने मेडल पहनाकर हौसला अफजाई किया आज के अंपायर थे अब्बू ओसामा एवं अविनाश कुमार स्कोरर गुल फराज। संयोजक वीर रंजन

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago