आरएससीसी रेड ने अमवाटिकर मदरसा सीसी को 7 विकेट से हराया

लातेहार 22 नवंबर: लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर जिला क्रिकेट लीग 2021 -22 का मैच आरएससीसी रेड तथा अमवाटिकर मदरसा के बीच खेला गया ।

अमवाटिकर मदरसा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 84 रन पर ही ढेर हो गयी । जिसमे शाहिद अफरीदी 37 रन का योगदान दिया । आरएससीसी रेड की ओर से सन्ध्यम 5 तथा नितेश ने 5 विकेट चटकाए ।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी आरएससीसी रेड ने महज 12 वे ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाकर मैच को जीत लिया । जिसमे दीपक 32, अनाउल्लाह 28 तथा गौतम 18 रन का योगदान दिया । अमवाटिकर मदरसा की ओर से मिथुन ने तीन विकेट चटकाए । मैन ऑफ द मैच आरएससीसी रेड के सन्ध्यम को लातेहार जिला क्रिकेट संघ के कमिटी मेम्बर सह अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय के द्वारा पुरस्कार दिया गया ।

मैच के अंपायर आनंद सिंह तथा संस्कार कुमार थे जबकि स्कोरिंग समरेश बादल ने किया ।मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह , उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद , अंकित गौरव समेत कई लोग उपस्थित थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago