किशनगंज : 5 मे 5 मैच जीतकर राजहंस क्लब रोलवाग बना जिला लीग के ग्रुप चैंपियन।

किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सत्र 2021-22 ए डिविजन का आज 37 वां मैच राजहंस क्लब रोलबाग बनाम गाड़ीवान मोहल्ला क्रिकेट क्लब सीनियर के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें राजहंस के कप्तान फैजल खान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजहंस क्लब ने निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए जिसमें प्रशांत कुमार यादव ने 71 गेंदों में नाबाद 129 रन बनाए एवं रितेश कुमार ने 27 रन मेराज आलम ने 25 रनों का योगदान दिया वह गाड़ीवान मोहल्ला सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए साकेब कमर ने 2 विकेट वारिस अली ने 1 विकेट परवेज ने एक विकेट एवं कैसर आलम ने 1 विकेट हासिल किया।

213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाड़ी बान मोहल्ला सीनियर 23.2ओवर में सभी विकेट खोकर 191 रन ही बना सके जिसमें रोशन ने 30 गेंदों में 50 रन शरीफ ने 38 गेंदों में 50 रन एवं तबरेज आलम ने 18 गेंदों में 25 रन बनाए वहीं राजहंस क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सतीश कुमार ने 3 विकेट विशाल कुमार सिंह ने 2 विकेट मणिशंकर ने दो विकेट माही ने दो विकेट एवं मेराज आलम ने एक विकेट हासिल किया।

शानदार शतक मारने वाले (नाबाद 129 रन) प्रशांत कुमार यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया आज के अंपायर थे राणा नावेद एवं संजय राय वही स्कोरर थे आसिफ आलम ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago