भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में चंदन के अर्धशतक से एक्सटीम इलेवन विजयी

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली सीनियर डिवीजन लीग में आज एक्सट्रीम इलेवन बनाम आरा क्रिकेट एकेडमी बी के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के मैदान पर शुरू हुआ |

आरा क्रिकेट एकेडमी बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए| अक्षत गुप्ता ने 37 रन ,बबलू ने नाबाद 21 रन, और प्रिंस रंजन ने 23 रन बनाए | एक्सटीम इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु ने सर्वाधिक 3 विकेट, आशुतोष रंजन ने दो विकेट और राहुल, प्रभात तथा समरेश ने एक-एक विकेट प्राप्त किए |

125 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्सटीम इलेवन की टीम ने लक्ष्य को 2 विकेट खोकर आसानी से प्राप्त कर लिया | चंदन कुमार ने सर्वाधिक नाबाद 57 रन, जितेंद्र पांडे ने 23 रन ,हिमांशु सिंह और अजीत पांडे ने नाबाद 21 रन बनाए |बबलू और पियूष को 1 विकेट मिला |चंदन कुमार को शानदार अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया |

आज के मैच के निर्णायक स्टेट पैनल के विनीत कुमार एवं जिला पैनल के कुणाल पांडे थे स्कोरिंग स्टेट पैनल के रत्नेश नंदन ने की |मैच के दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, सीनियर खिलाड़ी उमेश कुमार, आशुतोष कुमार,और आकाश उपस्थित थे | इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी |

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago