लातेहार । लातेहार प्रीमियर क्रिकेट लीग का छठा मैच लातेहार जांबाज तथा लातेहार सुपरकिंग के बीच खेला गया । जहां लातेहार जांबाज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 95 रन ही बना सकी । जिसमे उज्ज्वल सिंह 29 तथा न्यूटन आनंद ने 19 रन का योगदान दिया । लातेहार सुपरकिंग की ओर से रौनक दुबे 3 तथा अतुल कुमार गुप्ता ने 2 विकेट चटकाए ।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहार सुपरकिंग ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 96 रन बनाकर मैच को जीत लिया । जिसमे प्रीतम महतो नाबाद 30 तथा प्रशांत कुमार ने 27 रन का योगदान दिया । लातेहार जांबाज की ओर से अमन कुमार 2 , दीपक तथा जैकी ने एक एक विकेट लिए । मैन ऑफ द मैच सुपरकिंग के रौनक दुबे को चुना गया ।मैच के अंपायर कुमार शानू तथा रोहित कुमार थे ।
जबकि स्कोरिंग निखिल ने किया । वही छठा मैच लातेहार इंडियन तथा लातेहार बुल्स के बीच खेला गया । जिसमे लातेहार बुल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 167 रन का विशाल स्कोर किया । जिसमे विजय रोहित नाबाद 46, धनंजय पांडेय 40, आदर्श विशाल 35 रन का योगदान दिया । लातेहार बुल्स की ओर से राम कुमार साहनी 2, प्रशांत सुमन 1 विकेट लिए ।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहार बुल्स ने 19 वे ओवर में 109 रन पर ही ढेर हो गई । जिसमे राजा बाबू 35 , आनंद कुमार सिंह 16 रन का योगदान दिया । लातेहार इंडियन की ओर से अंकित गौरव 4, अमोश एक्का 2, आकाश साहू 1 विकेट लिए । मैन ऑफ द मैच इंडियन के अंकित गौरव चुने गए । मैच के अंपायर कुमार शानू तथा प्रियांशु चौबे थे । जबकि स्कोरिंग प्रशांत कुमार ने किया । मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…