पटना: चंडीगढ़ में खेले जा रहे U-19 वीनू मांकड़ टूर्नामेंट में हरियाणा ने बिहार को 31 रनो से हरा दिया। इस मैच में बिहार को हार मिली मगर उड्डीयमान बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 137 गेंद में छ्ह छक्का और 14 चौका के बदौलत 139 रन बनाकर सभी का दिल जीत लिया।
बिहार की टीम टॉस जीतकर हरियाणा को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हरियाणा की टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 280 रन बनाया, जबकि बिहार की टीम 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 249 रन बना कर जीत के लक्ष्य से पीछे रह गयी।
हरियाणा की ओर से यशवर्धन 61 रन, आशीष और आकाश 37-37 रन, चिराग 36 रन, शुभम 28 रन, जयंत 20 और कार्तिकेय 16 रन बना कर आउट हुए। बिहार की ओर से वाशुदेव और सत्यम ने 2-2 तथा विवेक और सुमन ने 1-1 विकेट लिए, 2 खिलाड़ी रन आउट का शिकार हुआ।
281 रनों के लक्ष्य लेकर उतरी बिहार की टीम 50 ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 249 रन हीं बना सकी। बिहार की ओर से पहले मैच में अर्धशतक लगाने वाले वैभव ने 139 रन बनाकर इस टूर्नामेंट के इस सत्र में पहला शतक बनाया। बिहार की ओर से अनिमेष 44 रन, राज कुमार यादव 17 रन, सत्यम कुमार 14 रन, यश प्रताप 9 रन, बनाकर आउट हुए। हरियाणा की ओर से मयंक ने 4, हिमांशु ने 2 तथा अभिजीत और जयंत ने 1-1 विकेट लिए।बिहार का अगला मैच 16 अक्टूबर को मणिपुर से होगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…