लातेहार । लातेहार प्रीमियर क्रिकेट लीग का पहला सेमीफाइनल मैच लातेहार इंडियन तथा लातेहार रॉयल्स के बीच खेला गया । जहां लातेहार इंडियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन का विशाल स्कोर किया ।
जिसमे आमोस एक्का नाबाद 76, विजय रोहित 31, आदर्श विशाल ने 30 रन का योगदान दिया । लातेहार रॉयल्स की ओर से आकाश कुमार महतो 2 तथा राजा तिवारी ने एक विकेट चटकाए ।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहार रॉयल्स ने 12वे ओवर में पूरी टीम 80 रन पर ढेर हो गई । रॉयल्स की ओर से आर्यन अग्रहरी 19 तथा अर्णव सिंह ने 14 रन का योगदान दिया । लातेहार इंडियन की ओर से धीरेंद्र सुरवाड़ 4, आमोस एक्का तथा आकाश साहू दो दो विकेट चटकाए । मैन ऑफ द मैच लातेहार इंडियन के आमोस को एक्का चुना गया ।मैच केअंपायर प्रशांत कुमार तथा प्रशांत कुमार थे । जबकि स्कोरिंग दीपक कुमार गुप्ता ने किया ।
वही दूसरा सेमीफाइनल मैच लातेहार बुल्स तथा लातेहार फाइटर के बीच खेला गया । जिसमे लातेहार बुल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 111 रन बनाए । जिसमे शनि सचिन तिवारी नाबाद 61, राजीव ने 12 रन का योगदान दिया । लातेहार फाइटर की ओर से गौरव पाल , प्रियांशु चौबे तथा आकाश सिन्हा ने दो दो विकेट लिए ।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहार फाइटर ने 18वे ओवर में 5 विकेट खोकर 116 रन बनाकर मैच को जीत लिया । जिसमे गौरव पाल 31, आकाश सिन्हा 29, प्रियांशु चौबे नाबाद 15 रन का योगदान दिया । लातेहार बुल्स की ओर से राजा बाबू 2, प्रशांत तथा राहुल ने एक एक विकेट लिए । मैन ऑफ द मैच फाइटर के गौरव पाल को चुना गया । मैच के अंपायर उज्ज्वल सिंह तथा शिवांश सिंह राठौर थे जबकि स्कोरिंग न्यूटन आनंद ने किया । मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह , श्रवण महली , समरेश बादल, रौनक दुबे समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…