पटना, 20 अक्टूबर। सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी के दूसरे मैच में बिहार को हरियाणा ने 8 विकेट से पराजित किया।तिरुअनंतपुरम के संत जेवियर्स केसीए क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में बिहार ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। लगातार विकेट गिरते रहने के कारण बिहार की टीम 19 ओवर में 80 रन पर ऑल आउट हो गईं।
बिहार की ओर से कप्तान अपूर्वा कुमारी ने 7, प्रीति ने 30, हर्षिता ने 9, कोमल पी कुमारी ने 4, प्रीति प्रिया ने 18, सना अली ने 10, प्रीति कुमारी ने 2 रन बनाये। आर्या सेठ, प्रगति सिंह,श्रुति गुप्ता और रचना सिंह का खाता नहीं खुला।हरियाणा की ओर से सुमन गुलिया ने 3, शेफाली वर्मा ने 2 और सविता मलिक तथा शीतल राणा ने 1-1 विकेट चटकाये।
जवाब में हरियाणा ने 9.4 ओवर में दो विकेट पर 83 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। हरियाणा की ओर से शेफाली वर्मा ने नाबाद 51,शीतल राणा ने 26 रन बनाये। बिहार की ओर से प्रीति कुमारी और प्रगति सिंह ने 1-1 विकेट चटकाये।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…