मस्कट 20 जनवरी: ओमान के मस्कट में आज से शुरू होने जा रही लीजेंड्स लीग क्रिकेट से पहले इंडिया की टीम को बड़ा झटका लगा है। इंडिया महाराजास के कप्तान वीरेंदर सहवाग पहले दो मुकाबलों में नहीं खेल पायेंगे। इस पहले सचिन तेंदुलकर ने भी इस लीग में खेलने से मना कर दिया था। अब सहवाग दो मैच में नहीं होंगे उपस्तिथ।
आज इंडिया महाराजास और एशिया लायंस के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में सहवाग के अनुपस्तिथि के कारण अब टीम का भार मोहम्मद कैफ संभालेंगे। मोहम्मद कैफ ने मीडिया से कहा” वीरेंदर सहवाग के कुछ निजी कारण हैं, जिससे वह पहले दो मैच में नहीं आ सके। वह बाद में टीम के साथ जुड़ेंगे, इसलिए मैं पहले दो मैचों में भारतीय टीम का नेतृत्व करूंगा।
आगे कहा कि, ‘मैंने घरेलू स्तर सहित कई मैचों में कप्तानी की है। मैं कई वर्षों तक खेल के साथ अपनी भागीदारी में एक कोच, मेंटर और कमेंट्री में भी जुड़ा रहा हूं। तो इन मैचों में भी बहुत मजा आने वाला है, जिसके लिए मैं बेहद उत्साहित हूँ।’भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे मैच शुरू होंगे।भारत और एशिया लायंस के अलावा विश्व जायन्ट्स की टीम भी इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…