रुबन कप अरवल जिला लीग में शांतिपुरम ने जे आर एम को 69 रनों से हराया

अरवल 20 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को हुए मुकाबले में शांतिपुरम ने जे आर एम को 69 रनों से पराजित कर दिया।

आज सुबह शांतिपुरम के कप्तान बंसीधर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। शांतिपुरम ने अश्वनी के शानदार अर्धशतक तथा राहुल के तेजतर्रार 43 रनों के बदौलत निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट खोकर 197 का स्कोर खड़ा किया। अश्वनी ने 42 गेंदो में 7 चौके की मदद से 57 रन, राहुल ने 19 गेंदो में 5 चौके एवं 2 छक्के की मदद से 43 रन, शुभम ने 38, आनंद ने 25 तथा वेंकटेश ने 17 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 14 रन बने। गेंदबाजी में रिशव ने 2, शशि रंजन, विवेक एवं रिशु ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

जबाब में खेलने उतरी जे आर एम की टीम ने 25 ओवर में 5 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। जे आर एम की ओर से कप्तान शशि ने 32, विवेक ने 28, बंशीधर ने 26, अभय ने 18 तथा रिशव ने 15 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 5 रन बने। गेंदबाजी में कप्तान बंसी, मिथलेश, प्रकाश, शुभम एवं आनंद ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

आज के मैच में अभिमन्यु कुमार एवं राम कुमार ने अंपायर तथा संतोष ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल आर ए एस स्पोर्ट्स क्लब बनाम सूर्यपुर एकादश के मैच खेला जाएगा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago