कराटे

एलएमसी 7वें सराफीम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

पटना 21मार्च:  डॉन बॉस्को एकेडमी की मेजबानी में चल रहे सातवें सराफीम मेमोरियल आमंन्नण इंटर स्कूल स्टाफ क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार (21 मार्च, 2021) को खेले गए मैच में लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल (एलएमसी) ने संत पॉल हाईस्कूल, पटना को 3 रन से पराजित कर लगातार चौथी जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट कटाया।

लोहियानगर माउंट कार्मेल स्कूल, कंकड़बाग के कप्तान रुपक कुमार ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 15.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन बनाये। रेहेन दास गुप्ता ने 53, अनिल ने 25, रुपक ने 12 रन बनाये।
संत पॉल हाईस्कूल की ओर से केन्नी ने 17 रन देकर 3, शंभु ने 11 रन देकर 2 और सूरज ने 20 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में संत पॉल हाईस्कूल, पटना की टीम निर्धारित 16 ओवर में नौ ओवर में 9 विकेट पर 107 रन ही बना सकी। संजीव ने 25, अश्विनी ने 35, इंद्रजीत ने 15 रन बनाये। कप्तान रुपक कुमार ने 14 रन देकर चार विकेट चटकाये। रेहेन दास गुप्ता ने 27 रन देकर 3, राजेश ने 19 रन देकर 1 और सन्नी ने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल को जीत पर स्कूल की निदेशिका श्रीमती मीनू सिंह और प्राचार्या शालिनी सिंह को टीम को बधाई दी है। एलएमसी के रेहेन दास गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉन बास्को एकेडमी के उप प्राचार्य एरिक रोजारियो ने प्रदान किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

2 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

21 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago