कराटे

कैमूर चैंपियंस ट्राफी अंडर-16 क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले में में स्टार सीसी विजयी

कैमूर 21 मार्च: कैमूर चैंपियंस ट्राफी अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का दुसरा मैच स्टार क्रिकेट क्लब,देवहलिया और रॉयल क्रिकेट क्लब, रामगढ़ के बीच स्थानीय खेल मैदान भभुआ में हुआ,जिसमें स्टार सी सी ने रॉयल सी सी को बेहद रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से पराजित किया।

सुबह रॉयल के कप्तान दिलीप ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया लेकिन स्टार के स्पिनर प्रिंस (5 विकेट)की घातक गेंदबाजी और बाकी गेंदबाजों के समक्ष रॉयल के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आये, प्रितम 33 और शिवम 21 रन को छोड़कर कोई बल्लेबाज दहाई के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया और पुरी टीम 30 ओवर के मैच में 19.3 ओवरो में ही 101 रन बना कर आलआऊट हो गई, स्टार के तरफ से प्रिंस 5 विकेट के अलावा मंजीत, नागेंद्र, तौफीक व अक्षय ने 1-1 विकेट हासिल किया

102 रन का लक्ष्य लेकर उतरी स्टार के बल्लेबाज भी रॉयल के ऑफस्पिनर शिवम (5विकेट) के आगे बेबस दिखाई दिये लेकिन गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में कमाल की पारी खेलते हुए प्रिंस के 42 रन और कप्तान तौफीक 19 तथा नागेंद्र 13 रन के बदौलत 16.5 ओवर में रोमांचक जीत हासिल कर लिया लेकिन इसके लिए उन्हें 8 विकेट गंवाने पड़े, रॉयर के तरफ से आफस्पिनर शिवम 5 विकेट के अलावा दिलीप, दिवाकर व रोहित ने 1-1 विकेट प्राप्त किया, मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्टार क्रिकेट क्लब के प्रिंस कुमार को उनके ऑलराऊंड प्रदर्शन के लिए बिहार राज्य विजय हजारे टीम का हिस्सा रहें खिलाड़ी शिवम सिंह ने प्रदान किया,अंपायरिंग भानू पटेल रजनीश सिंह ‘बिट्टू’ ने तथा स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

4 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

22 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago