[ad_1]
टिहरी : डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम विचार मंच-टिहरी गढ़वाल,एवम टिहरी टाईगर क्रिकेट क्लब के सयुक्त तत्वाधान में गांधी स्टेडियम बौराड़ी में स्वाo गजेन्द्र सिंह असवाल एवम स्वाo गिरिश चन्द घिल्डियाल मेमोरयल फुटबाल टूर्नामेंट – “टिहरी सोक्कर लीग-TSL” का आयोजन करवाया जा रहा है,
जिसमे आज के मैच का शुभारम्भ श्री राकेश मोहन भट्ट व बाल गोविन्द ममगांई के द्वारा किया गया, दोनो अथितियो ने सभी खिलाड़ीयो को शुभकामनायें दी , रेफरी वीरविक्रम और देवेंदर राना रहे !इससे पूर्व आयोजन समिति की ओर से अतिथियो का बेज पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ! तथा मुख्य अतिथी ने सभी खिलाड़ीयो को फूलमाला पहनाकर शुभकामनायें दी !
टिहरी सोक्कर लीग-TSL आज का मैच Old Star FC व New Darbar FC के बीच खेला गया, जो कि 1-1 से ड्रा रहा !दोनो ही टीमो ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, new Darbar FC की ओर से विजय बिष्ट ने 9वे मिनट में पहला गोल किया व Old Star FC की ओर से एक गोल हनुमन्त ने दागा !दूसरा मुकाबला Chamba FC व Garhwal FC के बीच खेला गया , जिसमे चौथे ही मिनट में Chamba FC केस्ट्राईकर अंशुल ने गोल दाग शुरूआती बढत हासिल की !इसके बाद सोरव ने 13वे मिनट,अंशुल ने 26वे मिनट, गौरव ने 48वे मिनट में व अंशुमन ने 65वे मिनट पंचवां गोल कर टीम 5-0 से जिताने मे अहम भूमिका निभायी !
उल्लेखनीय है, TSL अधिकतम 16 टीमे प्रतिभाग कर सकेंगी, 16 प्रतिभागी टीमो को 4-4 के चार ग्रुप मे बांटा गया है, प्रत्येक टीम को तीन लीग मिलेंगे हर पूल से दो टॉप टीमे क्वार्टवर फाईनल में प्रवेश करेंगी !फाईनल में विजेता व उप विजेता टीम को केश प्राईज़ व ट्रोफी प्रदान की जायेगी !इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्जुन बलूनी,
डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम विचार मंच-उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम , प्रदेश सचिव राजेश नेगी, जिला उपाध्यक्ष आफताब खान, संजय पंवार , ईमरान अली , रवि गुनसोला, फहाद शेख, प्रकाश, वसीम सिद्दिकी, और दिवाकर आदि उपस्थित थे !
[ad_2]
Source link
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…