कराटे

ईस्ट चंपारण बी डिवीज़न में एम.जे.के यूथ क्लब और एनएनसीए की टीम जीती

मोतिहारी 21 मार्च: स्थानिय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर चल रहे स्व.प्रदीप नंदन शर्मा उर्फ दीपु जी मेमोरियल जिला क्रिकेट सुपर-लीग (बी-डिवीजन) मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए एम जे के यूथ क्रिकेट क्लब ने निरंजन के 41,अनमोल के 20 और सागर के 19 रन के बदौलत 37 ओवर में 149/10 का स्कोर खड़ा किया।कनौजिया क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज अमन ने 3,संदीप व साहिल ने 2-2 और बादल कनौजिया को 1 विकेट मिला।

लक्ष्य पीछा करने उतरी कनौजिया क्रिकेट एकेडमी की टीम ने संघर्ष तो पूरा किया लेकिन टीम 32 ओवर में 119/10 रन के स्कोर तक ही पहुँच सकी।टीम के कप्तान बादल कनौजिया ने 30,राहुल ने 18 और विकास ने 15 रन बनाए।एम जे के यूथ क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अनमोल व प्रियेष ने 3-3 और सागर ने 2 विकेट चटकाए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एम जे के यूथ क्रिकेट क्लब के अनमोल को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए जी.के.स्पोर्ट्स(चित्रमन्दिर कैम्पस बलुआ बाजार मोतिहारी) के प्रोपराइटर गुलाब खान के सौजन्य से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका मे डीसीए पैनल के मो.आलमगीर व अमन राज ने निभाया जबकि स्कोरर की भूमिका में उत्तम कुमार रहे।

गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 पर हुए मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले खेलने उतरी रॉक-स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की टीम एनएनसीए के गेंदबाज आदित्य व संदीप के 3-3 और राहुल के 2 विकेट के सामने 18.1 ओवर में ही सिर्फ 76/10 का ही स्कोर बना पाई।टीम के ओर से बल्लेबाजी में सिर्फ फराज 18,आसिफ अली 15 और मो.अदनान 13 रन ही दहाई का आँकड़ा पार कर सके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएनसीए की टीम सलामी बल्लेबाज प्रियांशु के शानदार 33 रन के बदौलत 18.3 ओवर में 77/5 रन का स्कोर बनाते हुए मैच 5 विकेट से जीत लिया।एनएनसीए टीम के गेंदबाज फराज, प्रवीण, रकीब, अदनान व आसिफ ने 1-1 विकेट चटकाए।मैन ऑफ द मैच का एनएनसीए के बल्लेबाज प्रियांशु को उसके शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए जी. के. स्पोर्ट्स के सौजन्य से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में डीसीए पैनल के वरुण कुमार व आदर्श कुमार ने निभाया।स्कोरर की भूमिका अमन कुमार ने निभाया।कल ग्राउंड-1 पर चकिया क्रिकेट एकेडमी रेड और किंग्स एलेवन रेड तथा ग्राउंड-2 पर राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब और सरदार पटेल घोड़ासहन क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,कोषाध्यक्ष सह एनसीए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया,चीफ-मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,क्लब प्रतिनिधि सह सर्विस स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के सचिव गोपाल जी मिश्रा,खिलाडी प्रतिनिधि सुरेन्द्र पांडेय,कन्वेनर मो.आलमगीर,फैसल गनी वरिष्ठ खिलाड़ी पप्पु कुमार सिंह सहित सैकड़ों खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

12 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago