देवघर जिला क्रिकेट लीग में मां मनसा रेड ने साइन वन को 15 रनों से हराया

देवघर : जिला क्रिकेट एसोसिएशन का सत्र 2023 /2024 के मैच रवि ठाकुर मेमोरियल सुपर डिवीजन लीग मैच का आज का तीसरा मैच मां मनसा रेड बनाम साइन वन के बीच खेला गया।आज के मैच में मां मनसा रेड ने साइन वन को 15 से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मां मनसा रेट ने 29 ओवर 1 गेंद में सभी विकेट खोकर 194 रन ही बना सकी।मां मनसा रेड के तरफ से पहले बल्लेबाजी करते हुए रिकी शर्मा ने 31 गेंद में 7 चौका और 1 छक्के की मदद से 37 रन, रमीज राजा ने 28 बोल खेल कर 4 चौका और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाएं।साइन वन के तरफ से गेंदबाजी करते हुए राजेश झा ने तीन और सागर ने दो विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साइन वन की पूरी टीम 33 ओवर 5 गेंद में सभी विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी।साइन वन के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिवम कुमार ने 52 गेंद खेलकर 8 चौक की मदद से 43 रन, सागर ने 32 गेंद खेलकर 6 चौकों की मदद से 34 रन बनाएं।मां मनसा रेट के तरफ से गेंदबाजी करते हुए रिकी शर्मा ने तीन और प्रिंस ने दो विकेट लिया

आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अभिषेक कुमार और सोनू गुप्ता थे और स्कोर की भूमिका में शैलेश कुमार।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago