रणजी ट्रॉफी: बिहार के सरमन नीग्रोध का नाबाद अर्धशतक(72* रन ),दूसरे दिन बिहार की सधी हुई शुरुआत,

पटना: विक्टोरिया पार्क स्टेडियम (मेरठ) में खेले जा रहे रणजी मुकाबले में पहले दिन का खेल खराब मौसम के कारण रद्द करना परा। दूसरे दिन भी खराब मौसम के कारण पहला सत्र का खेल नहीं हो पाया। लंच ब्रेक के बाद उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर बिहार को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया।

बिहार के तरफ से बल्लेबाजी करने आए सलामी बल्लेबाज सरमन नीग्रोध और बलजीत बिहारी 23 रन की साझेदारी की उसके बाद बलजीत बिहारी 24 बॉल मे बिना खाता खोले आउट हो गए।  बलजीत के बाद बल्लेबाजी करने आए बासुकीनाथ भी 15 रन बना सके तथा बाबुल बिना खाता खोले आउट हो गए।

तीन विकेट गिरने के बाद बल्लेबाज़ी करने आए शाकिबुल गनी और सलामी बल्लेबाज सरमन नीग्रोध ने 78*रन की साझेदारी कर बिहार की पारी को सम्भाला तथा दुसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 126  रन रहा। सरमन नीग्रोध 72 रन और शाकिबुल गनी 35 रन बनाकर क्रीज़ पर नाबाद हैं।उत्तर प्रदेश के तरफ से गेंदबाजी करते हुए सौरभ कुमार ने 2 विकेट और विनीत ने 1 विकेट चटकाए।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago