Madhepura: मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मैच में मधेपुरा सुपर किंग्स और बिहारीगंज सीसी ने जीत हासिल की। मधेपुरा सुपर किंग्स ने जेपी सीसी को छह विकेट से जबकि बिहारीगनज क्रिकेट क्लब ने धुरगाव क्रिकेट को 58 रनों से हराया।
जेपी सीसी टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेवाजी करते हुए सभी विकेट खो कर 64 रन बनाये। आनंद ने 28 रन,पप्पू ने 13 रन बनाये। कृष्ण किंकर ने 03, अयान कुँवर और नागेंद्र ने 2-2 विकेट लिये।
जबाब में मधेपुरा सुपर किंग्स ने 4 विकेट पर 65 रन बना कर मैच जीत लिया। शुभम मिश्रा ने 35 रन और रंजन रवि 19 रन बनाये। राहुल और रमेश ने 2-2 विकेट लिये। मैच के निर्णायक अमरनाथ जी और मोहन जी थे जबकि स्कोरर की भूमिका में अमन थे।
बिहारीगंज क्रिकेट क्लब के कप्तान प्रेमशंकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए। दीपक ने 33 रन, रोनित ने 29 रन और बंटी ने 24 रन बनाए। कौशल ने 4, इशू और राशिद ने 2-2 विकेट लिये।
जवाब में खेलने उतरी धुरगाव की टीम सभी विकेट खो कर मात्र 114 रन बनाये। जितेंद्र ने 29 रन और दीपक ने 22 रन बनाए। दीपक और सुमन 03-03 विकेट लिये। मैच के निर्णायक मनोज गुप्ता और राणा प्रताप थे जबकि स्कोरिंग रोनिष कुमार ने की। सचिव अमित कुमार आनन्द ने बताया कि कल टी पी कॉलेज के मैदान पर विजय बिजेता क्रिकेट बनाम एचपी एकेडमी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। वहीं बी एन मंडल स्टेडियम में बिहारीगंज क्रिकेट क्लब बनाम जेनिथ क्रिकेट क्लब आलमनगर के बीच खेला जाएगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…