कराटे

महुआ क्रिकेट क्लब वैशाली जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

वैशाली 22 दिसंबर: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सोनपुर के डाक बंगला मैदान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला क्रिकेट ए डिवीजन लीग का आज का मैच महुआ क्रिकेट क्लब और वैशाली यूथ फाउंडेशन के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वैशाली यूथ फाउंडेशन के सलामी बल्लेबाज अंकित कुमार 25 रन और सोनू कुमार 16 रन तेज शुरुआत दी । इन दोनों बल्लेबाज के आउट होने के बाद मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई । आदर्श 19 रन को छोड़ कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए । पूरी टीम 24 ओवर में 122 रन पर ऑल आउट हो गई । महुआ क्रिकेट क्लब के तरफ से उज्जवल 3 विकेट चंदन 2 विकेट और प्रिंस 2 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी महुआ का शुरुआती नहीं रही । उसके बाद प्रिंस यादव 58 रन नॉट आउट और अनुज कुमार 28 रन बनाकर टीम को संभाला । अनुज को आउट होने के बाद उज्जवल पांडे 33 रन नॉट आउट बनाकर 21 में ओवर में 126 /2 रन बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली । वैशाली यूथ के तरफ से विशाल 1 विकेट और रणवीर रंजन 1 विकेट लिए । महुआ क्रिकेट क्लब के उज्जवल को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

15 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago