कराटे

जहानाबाद जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी 100 रनों से विजयी

जहानाबाद 22 दिसंबर: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जूनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग के तीसरे लीग मैच में सरदार पटेल क्रिकेट अकैडमी ने ई०पी ०सी० को 100 रनो से हराया ।

सुबह टॉस जीतकर सरदार पटेल क्रिकेट अकैडमी के कप्तान अभिषेक ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन टीम का शुरुआत अच्छी नहीं रही और सिर्फ 79 रन के योग पे 6 विकेट खो दिया , लेकिन कप्तान अभिषेक ने 31 ,विकाश ने 34 और अंत में ऋषभ के 20 रन मदद से सरदार पटेल क्रिकेट अकैडमी 24.1 ओवरों में 183 रन बना के ऑल आउट हो गई ।ई ०पी ०सी० के तरफ से पंकज ने 6 आदर्श ने 2 और शिवांशु ने 1 विकेट चटकाए ।

जवाव में ई ०पी ०सी० की शुरुआत भी बेहद खराब रही , शुरुआती झटके से टीम कभी उभर ही नही पाई और पूरी टीम 19.5 ओवर में मात्र 83 रन बना के सिमट गई ।ई ०पी ०सी० के तरफ से शिवांशु ने 18, अमित ने 17 और आदर्श ने 12 रन का योगदान दिया इनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नही पहुंच पाई ।सरदार पटेल क्रिकेट अकैडमी के तरफ से विकाश ने 4 और अमन ने 3 विकेट चटकाए ।

विकाश को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री विनोद कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच दिया ।लीग का चौथा मुकाबला यंग बॉयज क्रिकेट क्लब और अज़का क्रिकेट क्लब के बीच में दिनांक 24/12/2021 को जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 hour ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago