कराटे

कूच विहार ट्राफी में उत्तराखंड ने बिहार पर बनाई 62 रन की बढ़त,कल खेल का आखिर दिन

पटना  22 दिसंबर: नई दिल्ली में बीसीसीआई के तत्वाधान में बिहार और उत्तराखंड के बीच खेले जा रहे चार दिवसीय कूच बिहार ट्रॉफी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार द्वारा पहली पारी में बनाए गए 308 रन के जवाब में उत्तराखंड ने 7 विकेट पर 370 रन बनाकर 62 रनों की की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बिहार ने पहली पारी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सरमन निग्रोध के 114 रनों की शतकीय प्रहार के बाद दीपक के 89 रन की अर्धशतकीय पारी व तरुण कुमार सिंह के 34 रन की उपयोगी पारी के सहारे अपने सभी विकेट खोकर 308 रन बनाए।
उत्तराखंड की ओर से कप्तान अनमोल ने 99 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि एस. बलियान व आर. श्रीवास्तव को दो-दो विकेट हासिल हुई।

पहली पारी के जवाब में उत्तराखंड की टीम आज तीसरे दिन बिना विकेट खोए 200 रन से आगे खेलना शुरू किया और उत्तराखंड के सलामी बल्लेबाज दिव्यम रावत ने 103 रन की शतकीय पारी और पूर्वांश ध्रुव ने नाबाद 99 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि अभ्युदय 52 रन व अशर खान ने भी 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए अहम योगदान दिया और आज तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट खोकर 370 रन बना चुके हैं।

उत्तराखंड के बल्लेबाज लिंकन 12 रन और रजत श्रीवास्तव 17 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं और 62 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर चुकी है।कल खेल के चौथे व आखिरी दिन उत्तराखंड 7 विकेट पर 370 रन से आगे खेलना शुरू करेगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

13 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago