दरभंगा: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित मिथिला जोन अन्तर जिला क्रिकेट टुर्नामेन्ट में मंगलवार को खेले गए मैच में सितामढ़ी ने मधुबनी की टीम को 2 विकेट से पराजित कर दिया।
निर्धारित 45 ओवरों के मैच में मधुबनी की पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 23 ओवरों में कादिर के 19 एवं आदित्य राज के नाबाद 12 रनों के बदौलत 82 रनों पर ऑल आउट हो गयी। सितामढ़ी के तरफ से माधव सिंह एवं रोहित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5-5 विकेट प्राप्त किया।
जवाब में खेलने उतरी सितामढ़ी की टीम 30 ओवरों में अन्नी के 23 रन एवं कुनाल के 23 रनों के मदद से 2 विकेट से मैच जीत लिया। मधुबनी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए कादिर ने 3, आयुष ने 2 एवं आदित्य राज ने 2 विकेट विकेट प्राप्त किया।
मैच बीसीए पैनल के अंपायर सुभित कुमार सिंह एवं नीरज कुमार ने कराया, जबकि ऑफ लाईन स्कोरर सुरेंद्र नारायण सिंह एवं ऑनलाईन स्कोरर रितेश सिंह ने भी योगदान दिया।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…