पाटलिपुत्र जोन: हेमन ट्रॉफी में वैशाली ने पटना 92 रनो से हराया

जहानाबाद: बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित ( हेमन ट्रॉफी ) अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के पाटलिपुत्र जोन में वैशाली ने पटना 92 रनो से हराया ।

सुबह मैच देरी से शुरू होने के कारण अंपायर अमरेंद्र कुमार पांडेय , राकेश सिंह और मैच रेफरी प्रकाश रंजन सिंह ने मैच को 40-40 ओवर का कराने का फैसला लिया ।

टॉस जीतकर वैशाली के कप्तान विजय कुमार ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जो की उनके बल्लेबाजों ने बिल्कुल सही साबित किया और 39.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 297 रन बना डाला ।

वैशाली के तरफ से उनके सलामी बल्लेबाज सैंके वालेचा और शिवम कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 9.4 ओवरों में 74 रन बना डाला । सैंके वलेचा ने 87 रन की बेहतरीन पारी खेली तो साथ में सूरज चौहान ने तेज तर्रार मात्र 27 गेंदों में 67 रन की पारी खेली इनके अलावा शिवम कुमार ने 40 और सोनू कुमार ने भी 32 रन का योगदान दिया ।

वही पटना के तरफ से विवेक ने 3 विकेट हासिल किया ।साथ में सिद्धांत विजय, सूरज कश्यप और रोहित राज ने 2-2 विकेट हासिल किया ।298 रन का पीछा करने उतरी पटना की टीम शुरू से ही लड़खड़ा गई और 34.3 ओवर में मात्र 205 रन बना के ऑल आउट हो गई ।

पटना के तरफ से रोहित राज ने 46 , विवेक कुमार ने 43 और इंद्रजीत कुमार ने 40 रन का योगदान दिया ।वैशाली के तरफ से प्रांशु ऋषिकेश और सूरज चौहान ने 3 – 3 विकेट हासिल किया ।सूरज चौहान को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैच रेफरी प्रकाश रंजन सिंह ने मैन ऑफ द मैच चुना ।

कल का मैच जहानाबाद और पटना के बीच में सुबह 9 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago