मध्यप्रदेश सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट मे मुरैना ने श्योपुर को हराया

चम्बल 29 दिसंबर: मध्यप्रदेश सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में श्योपुर डिस्ट्रिक्ट और मुरैना के बीच मुकाबला खेला गया।।
मुरैना के कप्तान हिमांशु शिंदे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया मुरैना की पहली पारी 240 रनों पर समाप्त हुई जिसमें सबसे ज्यादा रन  पवन निर्वानी ने 67 रन बनाए और कप्तान हिमांशु शिंदे  ने 57 रन बनाए आयुद्ध शर्मा और शिवम राजोरिया ने 35-35 रन बनाएं श्योपुर की तरफ से बॉलिंग करते हुए टिंकू तौमर ने पांच विकेट लिए देवेंद्र गौड़ ने दो विकेट लिए हरजोत सिंह सौरभ जाट और विहान शर्मा ने एक-एक विकेट लिया
श्योपुर की पहली पारी  144 रनों पर समाप्त हुई श्योपुर की तरफ से राहुल भट्ट ने 79 रन बनाए मुरैना की तरफ से बॉलिंग करते हुये रवि यादव ने 3 विकेट पवन निर्वाणी,सैफ आलम और हिमांशु शिंदे ने दो-दो विकेट लिए।
मुरैना की दूसरी पारी में नितेश बागोरा ने 87 रन बनाए राजवंश  गुप्ता ने 30 रन आयुध शर्मा ने 25 रन अमन सोलंकी ने 28 रन बनाए  की तरफ से दूसरी पारी में देवेंद्र गौर ने तीन विकेट लिए।
मुरैना यह मैच पहली पारी की बढ़त के आधार पर जीता इस मैच के अंपायर जीतेन्द्र शर्मा और रफीक खान थे और स्कोरर  शिवम शर्मा थे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago