जहानाबाद 28 जनवरी: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आर०एस०सी०सी० हुलासगंज को रोमांचक मुकाबले में 11 रन से हराकर यंग बॉयज फाइनल में प्रवेश कर गई है । टॉस जीतकर आर०एस०सी०सी० हुलासगंज के कप्तान सुमित कुमार ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया ।
अपने पहले ही ओवर में सुमित ने यंग बॉयज के सलामी बल्लेबाज रित्विक यादव को शून्य रन पे पवेलियन का रास्ता दिखा दिया , लेकिन उसके बाद यंग बॉयज के कप्तान अयान अमरीश रूपक ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन अर्धशतक जड़ा , अयान अमरीश रूपक ने अपने 74 रन के पारी में 12 चौके जड़े । इनके अलावा रिशव रंजन ने तेज़ी से 35 रन बनाया फिर सन्नी कुमार ने 26 और रिशव कुमार ने नाबाद 26 और ऋषि शर्मा ने नाबाद 17 रन का योगदान दिया ।यंग बॉयज ने 35 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान 207 रन का स्कोर खड़ा किया ।हुलासगंज के तरफ से सुमित ने 3 , राजू ने 2 विकेट हासिल किया ।
208 रन का पीछा करने उतरी आर०एस०सी०सी० हुलासगंज के तरफ से कोई भी बल्लेबाज अच्छे शुरूआत का फायदा नही उठा पाया और आखिरी में कप्तान सुमित कुमार के साहसिक पारी ( 46 ) के बाद भी हुलासगंज की टीम जीत से 11 रन दूर रह गई ।आर०एस०सी०सी० हुलासगंज के तरफ से आशुतोष आर्यन ने 26 ,राजू कुमार और रौशन कुमार ने नाबाद 26 रन का योगदान दिया ।
यंग बॉयज के तरफ से निशांत कुमार ने 3 , लक्ष्य मिश्रा और रिशव कुमार ने 2,2 विकेट चटकाया ।सुमित कुमार को उनके बेहतरीन ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए अयोजन समिति के सदस्य कंचन कुमार ने मैन ऑफ द मैच दिया ।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…