Muzafferpur: मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट संघ के सत्र 2019-20 का “बी” डिवीज़न मैच में आज रोहुआ हाई स्कूल मैदान में खेले गए मैच में प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी ने पंकज फाउंडेशन को 6 विकेट से हराया।
टॉस पंकज फाउंडेशन ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 120 रन बनाए,जिसमे राहुल ने 14,विवेक 11,सफदर अली ने 18 रन बनाए।प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी की ओर से सलमान,तेजस्वी ने 2-2 और उपेन्द्र ने 1 विकेट लिया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 21 ओवर में ही 4 विकेट पर 126 रन बनाकर ये मैच जीत लिया,जिसमे विनय ने नाबाद 32 और सलमान ने नाबाद 29 रन बनाए इसके अलावा अनुराग ने 15,रतन 18 रन बनाए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी के सलमान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
आज के अंपायर थे उदय चंद्रा और सचिन गुप्ता। कल “बी” डिवीजन का दो मैच होगा,कांटी हाई स्कूल के मैदान पर संस्कृति ब्लू बनाम प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी और रोहुआ हाई स्कूल मैदान पर जस्ट चैंपियन बनाम ट्रमफण्ड क्रिकेट एकेडमी।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…