रणजी ट्रॉफी:-दूसरे दिन बिहार ने सिक्किम पर बनाया 33रनों की बढ़त।

Khelbihar.com

Patna: कटक के ड्रीम्स स्टेडियम में बिहार के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के मुकाबले में सिक्किम ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए यशपाल के 140 रनों की मदद से अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 272 रन बनाये और इस तरह पहली पारी के आधार पर वह बिहार ने 33 रन पीछे है। बिहार ने अपनी पहली पारी में 305 रन बनाये हैं।

खेल के दूसरे दिन बिहार ने पहले दिन के 8 विकेट पर 286 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहली पारी में 305 रन बनाये। शिवम एस कुमार ने 8, अमोद यादव ने 9 और अभिजीत साकेत ने नाबाद 9 रन बनाये। इसके अलावा पहले दिन बिहार की ओर से शशीम राठौर ने 103 और विकास रंजन ने 95 रन बनाये थे। सिक्किम की ओर से ईश्वर चौधरी ने 92 रन देकर पांच, पदम ने 7 रन देकर 1, इकबाल अब्दुला ने 67 रन देकर चार विकेट चटकाये।

सिक्किम की पहली पारी की शुरुआत बिहार की तरह ही रही। बिहार के तीन गेंदबाज आमोद यादव ने शानदार गेंदबाजी की ओर उसके तीन विकेट 37 रन पर गिरा दिये। बिवेक को 21 रन, सी तमांग को 12 और आशीष थापा को दो रन पर पवेलियन भेजा। इसके बाद यशपाल और इकबाल अब्दुला ने मिल कर पारी को संभाला और 65 रनों की शानदार साझेदारी की। इस जमी जोड़ी को तोड़ा बिहार के कप्तान आशुतोष अमन ने। 40 रन के निजी योग पर इकबाल अब्दुला को आउट कर पवेलियन भेजा, लेकिन एक छोर पर यशपाल टिके रहे। उन्होंने पलजोर और ईश्वर चौधरी के साथ मिल कर पारी को आगे बढ़ाया टीम के स्कोर को 272 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

सिक्किम की ओर से यशपाल के अलावा पलजोर ने 15 और ईश्वर चौधरी ने 25 रन बनाये। बिहार की ओर से आमोद यादव ने 79 रन देकर तीन और आशुतोष अमन ने 77 रन देकर पांच विकेट चटकाये। शिवम एस कुमार ने 67 रन देकर दो विकेट चटकाये।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

20 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago