मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग का शानदार आगाज़ चैंपियन ब्लू क्रिकेट एकेडमी विजयी।

Khelbihar.com

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को शुरू हुए जिला क्रिकेट लीग में चैंपियन ब्लू क्रिकेट एकेडमी ने विजयी आगाज किया. एलएस कॉलेज मैदान में खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में उसने क्लासिक क्रिकेट एकेडमी को तीन विकेट से हराया.

जीत के हीरो रहे निखिल, जिन्होंने जिम्मेदारी भरी 34 रनों की पारी खेली. उसकी इस पारी की बदौलत चैंपियन ब्लू ने जीत के लिए मिले 123 रनों के लक्ष्य को 26.3 ओवर में हासिल कर लिया. सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे निखिल ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे आर्यन (12) के साथ 61 रनों की साझेदारी निभायी, लेकिन वह इसी स्कोर पर रन आउट हो गया. इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरता रहा. पर, ईशान ने 19 रनों की पारी खेल कर टीम को जीत दिला दी. क्लासिक क्रिकेट एकेडमी की ओर से शंकर व मनीष ने 2-2 विकेट लिये. आयुष को एक विकेट मिला.


इससे पूर्व क्लासिक क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनायें. विक्रम ने 24, रवि ने 16, मनीष ने 13 व मंजीत ने नाबाद 12 रनों का योगदान दिया. चैंपियन ब्लू की ओर से रितेश ने 3, ऋषिकेश ने 2, अभिषेक व प्रेम ने 1-1 विकेट लिया. निखिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

एलएस कॉलेज में बनेगा टर्फ विकेट : ओपी राय
एलएस कॉलेज मैदान में जल्द ही टर्फ विकेट पर क्रिकेट मैच का सपना पूरा हो सकता है. खुद एलएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ ओपी राय ने इसकी घोषणा की है. जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि एलएस कॉलेज मैदान में टर्फ विकेट के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. जल्दी ही उसे कला-संस्कृति विभाग को भेज दिया जायेगा.

इसमें एमडीसीए का भी सहयोग लिया जा रहा है. मौके पर मौजूद एसएसपी जयंतकांत ने खिलाड़ियों को सफलता के टिप्स भी दिये. कहा, किसी भी खेल में सफलता के लिए अनुसाशन व कड़ी मेहनत की जरूरत होती है. उन्होंने खिलाड़ियों को सभी प्रकार के व्यसन से दूर रहने की नसीहत भी दी. उद्घाटन के दौरान एमडीसीए के अध्यक्ष रविकिरण, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव उदयशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष सामंत कुमार, पूर्व सचिव रविशंकर शर्मा, संजय वर्मा, नीरज कुमार, अमरेंद्र कुमार बबलू, जयप्रकाश, अभिजीत तिवारी सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद थे.

कल का मैच : गायत्री यंग क्रिकेट क्लब बनाम बिहार स्टेट टी-20 क्रिकेट एकेडमी ब्लू

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

6 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago