सहरसा लीग:-क्लब ऑफ एलेवन स्टार ने कोशी स्मैशर्स को पराजित किया

Khelbihar.com

Saharsa:सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान पर आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज का मैच क्लब ऑफ एलेवन स्टार,मुरादपुर एवं कोशी स्मैशर्स के बीच खेला गया।

निर्धारित 40 ओवर के मैच में कोशी स्मैशर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेवाजी करती हुई कोशी स्मैशर्स ने रिषभ रेहान के 69 रन (97 बॉल),अंशु कुमार के 31 रन (36 बॉल),अमित के नाबाद 23 रन(25 बॉल) की सहायता से 8 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए क्लब ऑफ एलेवन स्टार के बल्लेवाज अभिनव के 68 रन (100 बॉल),श्रवण के 20 रन(19 बॉल),दीपक के नाबाद 17 रन(16 बॉल) की सहायता से 186 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज किया।

इसप्रकार क्लब ऑफ एलेवन स्टार ने कोशी स्मैशर्स को 4 विकेट से पराजित किया।पहले गेंदवाजी करते हुए क्लब ऑफ एलेवन स्टार की ओर से नवीन ने 8 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट एवं मुकेश ने 8 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया जबकि कोशी स्मैशर्स की ओर से केशव ने 5 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट,सोनू ने 7 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट एवं सतीश ने 7 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।


आज के इस मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार तथा पीयूष कुमार सिंह,निलेन्दु झा,कुमार अभिषेक,मनोरंजन कुमार सिंह,शशिभूषण,शैलेश झा,आनंद झा,असफहान खान इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में लव,शारिक, मुरली मनोहर,अंशु सिंह,विक्रम,राजीव,प्रिंस,सागर,रितुराज,शंकर शान,दिलखुश,पीयूष,सनोज,दीपक यादव,अनंत,अनिकेत का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

8 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago