मुज़फ़्फ़रपुर लीग:-यंग राइडर ने विजेता क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया।

Khelbihar.con

मुज़फ़्फ़रपुर:जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट लीग के अहम मुकाबले में यंग राइडर ने विजेता क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की।

आरडीएस कालेज मैदान में खेले गये मैच को खराब मौसम के कारण 30 ओवर प्रति पाली खेला गया। टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विजेता क्लब की टीम 16 वें ओवर में महज 57 रनों के योग पर आॅल आउट हो गयी। यह विजेता क्लब का जिला क्रिकेट लीग में अब तक का न्यूनतम स्कोर है। धीरज भारद्वाज 14रन,नीतेश 11 रन ही दोहरे अंक में प्रवेश कर सके। सुधांशु पाँच, चन्द्र प्रकाश सात और नीरज ने तीन रनों का योगदान दिया। यंग राइडर के सोनू सिंहा ने पाँच विकेट झटके। गौतम राज ने तीन और चंदन चक्रवर्ती ने दो विकेट प्राप्त किया।


जबाब में यंग राइडर की शुरुआत भी ठीक नही रही। आठ रनों पर ही टीम ने दो विकेट खो दिया। सरवर अली दो और प्रशान्त शुन्य क्रमशः रौशन और सदरे आलम के शिकार बने। हालांकि चंदन 27 नाबाद और आकाश स्वामी 21 नाबाद ने आगे बिना किसी नुकसान के टीम को शानदार जीत दिला दी। मैच के अम्पायर मनोज कुमार और सचिन कुमार थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago