प्रदर्शनी मैच:-सेंगर क्रिकेट एकेडमी ने बरौनी क्रिकेट क्लब को 10रनों से हराया

Khelbihar.com

खगड़िया: कृषि बाज़ार समिति के खेल मैदान में अभ्यास मैच सेंगर क्रिकेट क्लब खगड़िया और बरौनी क्रिकेट क्लब बेगुसराय टीम के बीच 30 ओवर का मैच खेला गया।
सेंगर क्रिकेट क्लब खगड़िया ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान 153 रनों का लक्ष्य दिया।

जवाब में खेलते बरौनी क्रिकेट क्लब बेगुसराय ने ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी ।इस प्रकार सेंगर क्रिकेट क्लब खगड़िया ने इस प्रकार 10 रनों से मैच जीत लिया .सेंगर क्रिकेट क्लब खगड़िया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राजीव राजवीर ने 70 रन एवं पुष्कर ने 25 रन एवं रोहन ने 10 रन शिवा ने 10 रनों योगदान दिया ।
बरौनी क्रिकेट क्लब बेगुसराय की टीम ओर गेंदबाजी करते हुए प्रिंस ने 6 ओवर में 4 विकेट एवं कमल ने 6 ओवर 2 विकेट एवं अंकित ने 4 ओवर 2 विकेट एवं गोपाल ने 1 ओवर में 1 विकेट और प्रियांशु ने 1 ओवर 1 विकेट लिया


बरौनी क्रिकेट क्लब बेगुसराय टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कुन्दन ने 35 रन एवं गोपाल ने 34 रन एवं गौरव ने 26 रन और अकित ने 10 रनों योगदान दिया ।सेंगर क्रिकेट क्लब खगड़िया टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए राज ने 6 ओवर में 3 विकेट एवं राजीव राजवीर ने 4 ओवर में 4 विकेट एवं अजय ने 2 ओवर में 1 विकेट एवं नितीश जयसुर्या 3 ओवर में 3 एवं शिवा ने 6 ओवर में 1 विकेट और रोहन ने 4 ओवर में 1 विकेट लिया।अम्पायर- संतोष विक्रम और आदित्य सिंह स्कोरर- वैभव विशाल .


इस मैच के मैन आॅफ द मैच राजीव राजवीर को दिया गया।
मैच के दौरान सेंगर क्रिकेट एकेडमी, खगड़िया- बिहार के निदेशक दीपक कुमार, एवं सदस्य पंकज कुमार, अमित यादव, अमन कुमार, नमनदीप, संतोष कुमार विक्रम , सुमित बाबा और बहुत संख्या में दर्शकों मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

14 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago