माँ जानकी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में मुजफ्फरपुर की मोतिहारी पर 3 रन से रोमांचक जीत।

सीतामढ़ी, 29 अक्टूबर 2026। सीतामढ़ी में आयोजित माँ जानकी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सीतामढ़ी के उपमेयर आशुतोष कुमार ने किया। इस अवसर पर सीतामढ़ी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय प्रसाद सिंह, समाजसेवी विजय कुमार एवं विवेक मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टूर्नामेंट के तहत खेले गए मुकाबले में मुजफ्फरपुर की टीम ने मोतिहारी धुरंधर को 3 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। टॉस जीतकर मोतिहारी धुरंधर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम ने 14.3 ओवर में 108 रन बनाए। जवाब में मोतिहारी धुरंधर की टीम निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 105 रन ही बना सकी।

मुजफ्फरपुर की ओर से अंकित कुमार सिंह ने 23 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में कन्हैया ने 4 विकेट हासिल किए। मोतिहारी धुरंधर की ओर से मोहित शंभू राय कुमार ने 27 रन का योगदान दिया।

मुजफ्फरपुर के आदित्य आर. झा को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 3 ओवर में मात्र 6 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं, मोतिहारी धुरंधर की ओर से अनमोल कुमार ने 4 विकेट लिए।

मैच में अंपायर की भूमिका अक्षय कुमार एवं वेद प्रकाश ने निभाई।

कल के मुकाबलों का कार्यक्रम

दिनांक: 30 अक्टूबर 2026 : माँ जानकी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में कल दो मुकाबले खेले जाएंगे: – सुबह 9:00 बजे: सज्जाद XI बनाम बांका

– दोपहर 12:30 बजे: किशनगंज XI बनाम जनकपुर (नेपाल)

क्रिकेट प्रेमियों से अपील की गई है कि वे मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और टूर्नामेंट को सफल बनाने में अपना योगदान दें।मैच परिणाम: मुजफ्फरपुर ने मोतिहारी धुरंधर को 3 रन से हराया।

मैन ऑफ द मैच: आदित्य आर. झा,टॉस: मोतिहारी धुरंधर ने जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला,अंपायर: अक्षय कुमार एवं वेद प्रकाश,टूर्नामेंट: माँ जानकी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago