बिहार रणजी टीम में बड़ा बदलाव,मंगल महरौर बने नए कप्तान, देखें टीम लिस्ट

पटना, 29 अक्टूबर 2026। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने रणजी ट्रॉफी के आगामी मुकाबले के लिए सीनियर पुरुष टीम में बड़ा बदलाव किया है। गोवा के खिलाफ 2 से 5 नवंबर 2026 तक पणजी में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए मंगल महरौर को बिहार टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि साकिबुल गनी को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन के शुरुआती तीन मुकाबलों में साकिबुल गनी बिहार टीम की कप्तानी कर रहे थे जिनमें हार का सामना करना पड़ा। अब टीम प्रबंधन ने नेतृत्व में बदलाव करते हुए मंगल महरौर को टीम की कमान सौंपी है। इस फैसले के साथ बिहार की टीम नए नेतृत्व में गोवा के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

*अंडर-23 टीम के तीन खिलाड़ियों को सीनियर टीम में मौका*

अंडर-23 टीम के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सीनियर रणजी टीम में शामिल किया है। इनमें बल्लेबाज पृथ्वीराज, स्पिन गेंदबाज सुमन कुमार और तेज गेंदबाज वासुदेव प्रसाद शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को सीनियर स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा।

तेज गेंदबाज वासुदेव प्रसाद का चयन विशेष रूप से चर्चा में है। वह हाल ही में एमआरएफ पेस फाउंडेशन (MRF Pace Foundation) के माध्यम से चयनित होकर ऑस्ट्रेलिया में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद लौटे हैं। उनके इस अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण अनुभव से बिहार की तेज गेंदबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

वासुदेव ने ओडिशा के खिलाफ मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में छह (6) और हासिल किए थे। उनके इस प्रदर्शन ने सीनियर टीम में चयन के लिए उनकी दावेदारी को और मजबूत किया।

बिहार टीम में कप्तानी परिवर्तन और अंडर-23 के तीन खिलाड़ियों को पदोन्नत कर सीनियर टीम में शामिल करना राज्य क्रिकेट में नए खिलाड़ियों को अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एक ओर मंगल महरौर को नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं दूसरी ओर साकिबुल गनी को उपकप्तान बनाकर उनके अनुभव का लाभ लेने की रणनीति अपनाई गई है।

बिहार की टीम अब गोवा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी। टीम को उम्मीद होगी कि नए नेतृत्व और युवा खिलाड़ियों के उत्साह के साथ वह मैदान पर प्रभावशाली खेल दिखाएगी।

Note: बिपिन सौरभ पिछले मैच में बीमार होने के कारण बिहार की टीम के 11 सदस्य में शामिल नहीं किए गए थे।

बिहार रणजी टीम इस प्रकार से हैं :-

Mangal Mahour – Captain
Sakibul Gani – Vice Captain
Ayush Loharuka
Naman Gaurav
Bipin Saurabh
Sraman Nigrodh
Akash Raj
Prithvi Raj
Khalid Alam
Suraj Kashyap
Md. Izhar
Amod Yadav
Suman Kumar
Vasudev Prasad Singh
Malay Raj
Himanshu Singh

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago