सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (प्लेट): बिहार महिला टीम की शानदार जीत, मिजोरम को 15 रन से हराया।

पटना 29 अक्टूबर 2026। सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी प्लेट के मुकाबले में बिहार महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिजोरम महिला टीम को 15 रन से पराजित कर जीत दर्ज की। नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम, सोविमा में खेले गए इस मुकाबले में बिहार की टीम ने जीत के लिए प्रभावी प्रदर्शन कर मैच अपने नाम कर लिया।

मैच में बिहार महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। बल्लेबाजी में हर्षिता भारद्वाज 26 रन, श्रुति गुप्ता 22 रन और अपूरवा ने 15 रन बनाया।मिजोरम की गेन्दबाजी में ज़दी, मामी और ठंगा ने 2-2 विकेट चटकाया।

इसके जवाब में मिजोरम महिला टीम लक्ष्य हासिल करने में सफल नहीं हो सकी और 19.3 ओवर में 91 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह बिहार ने मुकाबला 15 रन से अपने नाम किया।बिहार की गेन्दबाजी में अपूर्वा ने 4 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 12 रन देकर 3 विकेट चटकाया। आर्या सेठ को 2 विकेट एवं रचना, प्रीति और वैदही को 1-1 विकेट मिला।

बिहार की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया। गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मिजोरम की टीम को लक्ष्य से दूर रखा।इस जीत से बिहार महिला टीम के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रतियोगिता में टीम की आगे की तैयारियों को मजबूती मिलेगी। टीम का यह प्रदर्शन खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और एकजुटता को दर्शाता है।

मैच का परिणाम: बिहार महिला टीम 15 रन से विजयी।

प्रतियोगिता: सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (प्लेट)

स्थान: नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम, सोविमा

तिथि: 29 अक्टूबर 2026

प्लेयर ऑफ़ द मैच : अपूर्वा कुमारी

अंपायरस : सिमरत बावा, विकास भट्ट

मैच रिफरी : पल्लवी पारखी

बिहार महिला क्रिकेट टीम को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago