नालंदा क्रिकेट क्लब लोंद T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

नवादा 18 फरवरी :लोंद क्रिकेट क्लब के द्वारा लोंद के उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित लोंद T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में आज नालंदा क्रिकेट क्लब एवं लोंद क्रिकेट क्लब आपस में भिड़ी।

टॉस जीतकर नालंदा क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें अर्णव किशोर के 35 तरुण के 45 और आदित्य के 27 रन थे लोंद क्रिकेट क्लब की ओर से रंजीत और रवि ने 2-2 विकेट लिए,

182रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोंद क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना सकी जिसमें रविबाज के 47 दीपांशु के 37 रन महत्वपूर्ण थे गेंदबाजी में नालंदा क्रिकेट क्लब की ओर से रश्मिकांत ने चार और आदित्य ने दो विकेट झटके ।नालंदा क्रिकेट क्लब ने यह मैच 38 रनों से जीत कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है ।

कल का दूसरा सेमीफाइनल मैच आरडी11 एवं रुस्तम क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।अंपायर के रूप में राजीव कमल मिश्रा एवं मनोहर यादव थे जबकि स्कोरर के रूप में केशव ने अपनी भूमिका निभाई। मैच के दौरान क्रिकेट कोच एवं आयोजक सुरेश यादव सुनील कुमार राजेश कुमार अवधेश कुमार आदि मौजूद थे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago