प्लेयर्स मेमोरियल अंडर 17 स्कूली टूर्नामेंट में अमृत्य के हरफनमौला प्रदर्शन से वाईसीसी A विजयी

पटना 18 फरवरी: स्थानीय मनोज कमलिया स्टेडियम में जैगुआर क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में चल रहे प्लेयर्स मेमोरियल अंडर 17 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के पूल सी का पहला लीग मैच वाई सी सी (A) और इ सी ए फायटर्स के बीच खेला गया !

YCC के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इ सी ए फायटर्स ने निर्धारित 30 ओवर्स की पारी में 22.3 ओवेरो में 101 रन पर धराशायी हो गयी !इ सी ए फायटर्स के कोई भी बल्लेबाज अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए ! मयंक 28, रोमियो 28 और ईशु 20 प्रमुख स्कोरर रहे।  YCC A की ओर से गेंदबाजी करते हुए याक़ूब ने 2, सत्यम ने 3 विकेट लिए जबकि अमृत्य ने मात्र 3.3 ओवर में बिना कोई रन दिए इ सी ए फायटर्स के पांच खिलाड़ियो को चलता किया।

102 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी YCC A की टीम ने विजयी लक्ष्य 14.4 ओवर में प्राप्त कर लिया ! अमृत्य जिन्होंने गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाया था, बल्लेबाजी में भी वैसे ही पराक्रम दिखाया और 44 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम की 8 विकेट से जीत सुनिश्चित की ! YCC A की तरफ से ने प्रियांशु ने नाबाद 38 रनों की पारी खेली।

इ सी ए फायटर्स की और से गोलू को एक विकेट मिला जबकि एक अन्य बल्लेबाज रन आउट हुए !अमृत्य को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया !कल का मैच एक्सीलेंस अकादमी आरा बनाम क्रिकेट अकादमी ऑफ़ पठान्स होगा !प्रत्युष को उनकी परिक्व पारी की वजह से मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया कल का मैच YCC A और TCA fighters के बीच होना है !!

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago