कैमूर जिला क्रिकेट लीग में रॉयल क्रिकेट क्लब रामगढ़ की 90 रनो से शानदार जीत

कैमूर 18 फरवरी: कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित ओमनी कैमूर जिला क्रिकेट लीग मैं आज का मैच कंबाइंड क्रिकेट क्लब एवं आर.सी.सी.रामगढ़ के बीच खेला गया जिसमें रॉयल क्रिकेट क्लब,रामगढ़ ने कंबाइंड क्रिकेट क्लब,भभुआ को 90 रन के विशाल अंतर से पराजित किया।

सुबह टॉस जीतकर आरसीसी रामगढ़ ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया धीमी शुरुआत के बाद आरसीसी के बल्लेबाज सत्यम यादव 82 रन 96 गेंद( 9 चौका/1 छक्का) शिवम यादव 64 रन 54 गेंद (7 चौका/2 छक्का) प्रियम 21 रन 5 गेम(3 छक्का) एवं अभिजीत के 12 रनों 5 गेंद (2चौके)की पारी की बदौलत आरसीसी ने 35 ओवरों के मैच में कंबाइंड क्रिकेट क्लब के सामने 6 विकेट पर 227 रनों का लक्ष्य रखा ।

गेंदबाजी में कंबाइंड क्रिकेट क्लब के गोल्डन अली 7 ओवर 44 रन 1 विकेट, दिलीप 6 बार 30 रन 2 विकेट शुभम 7 ओवर 24 रन 1 विकेट अभिषेक 5 ओवर 34 रन एक विकेट एवं सम्राट 4 ओवर 41 रन 1 विकेट प्राप्त हुआ।

227 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कंबाइंड क्रिकेट क्लब ने निरंतर अंतराल में अपने विकेट खोते रहने के कारण 28.2 ओवर में 137 रनों पर ऑल आउट हो गई कंबाइंड क्रिकेट क्लब की ओर से कुछ संघर्ष करते हुए दिलीप यादव ने 33 रन 21 गेंद(7 चौका) एवं अनमोल ने 20रनों 27 गेंद(4 चौका )की पारी खेली।

आरसीसी की ओर से गेंदबाजी में शिवम यादव 5.2 ओवर 23 रन 4 विकेट,प्रियम 6 ओवर 24 रन 3 विकेट एवं सत्यम यादव ने 6 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया। आर सी सी के शिवम यादव को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन(64 रन और 4 विकेट) के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमीतेश प्रताप सिंह ने प्रदान किया।कल का मैच अजय क्रिकेट एकेडमी और भारती स्पोर्टस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago